Search

September 29, 2026 5:16 am

जिला स्तरीय स्पेल एवं मैथ विजार्ड प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

एस कुमार

भारती एयरटेल फाऊंडेशन एवं झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के संयुक्त तत्वाधान में संस्था द्वारा जिला स्तरीय स्पेल एवं मैथ विजार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पाकुड़ राज जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पाकुड़ में किया गया। जिसमें प्रखंड स्तरीय चयनित विद्यालयों CM SoE पाकुड़, PM Shri पाकुड़, प्रखंड स्तरीय आदर्श विद्यालय राजकीय कन्या,एवं अन्य विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा पदाधिकारी सुश्री अनीता पूर्ति उपस्थित रही। प्रतियोगिता में स्पेल विजार्ड में प्रथम स्थान CM SoE पाकुड़ राज से अनुराग सिंह एवं आर्यन खान , द्वितीय स्थान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय से अनुराधा कुमारी एवं आयुषी कुमारी एवं तृतीय स्थान PM श्री हरिणडांगा से देवलीना उपाध्याय एवं रोहन मुर्मू रहे । वही मैथ विजार्ड में प्रथम स्थान PM Shri हरिणडांगा से इरशाद शेख एवं प्रकाश किस्कू,द्वितीय स्थान CM SOE पाकुड़ राज से मोहम्मद सोहेल उमर एवं विराट सिंह एवं तृतीय स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय गढ़वाडी से सूफिया खातून एवं सायएंटोनी माल रहे। विजेता प्रतिभागियों को गणमान्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। राज स्कूल के प्रधानाचार्य श्री आशुतोष कुमार ने प्रतियोगिता आयोजन को सफल बताया और बच्चों को इस तरह के आयोजन में भाग लेने के लिए उत्साहित किया।

img 20250125 wa00318522249243392467775

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!