तनवीर का बढ़ा कद और रुतबा।
जिले में युद्ध स्तर पर कर रहे जनसंपर्क अभियान तनवीर आलम।
राजकुमार भगत
पाकुड़। पिछले कई दिनों से चल रहे जनता के बीच संशय शुक्रवार को पाकुड़ कांग्रेस का टिकट घोषणा के साथ ही खत्म हो गया । के सी वेणुगोपाल जनरल सेक्रेटरी (ए आई सी सी) द्वारा पाकुड़ विधानसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव सूची जारी कर दी है। देर से ही सही किंतु कांग्रेस पार्टी ने बिल्कुल सटीक और उचित निर्णय लेते हुए पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक दल के नेता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक आलमगीर आलम की धर्म पत्नी निशाद आलम को टिकट देकर सबको चौका दिया है। टिकट मिलते ही कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। निशाद आलम पाकुड़ से सिटिंग विधायक एवं पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर की धर्मपत्नी है। इस बात की किसी को अंदाजा नहीं था । किंतु इशारों ही इशारों में तनवीर आलम ने कांग्रेस कार्यालय में स्पष्ट कर दिया था कि हमारे ही परिवार से किसी को टिकट अवश्य मिलेगा। टिकट घोषणा के साथ ही जनता सारी संजय दूर हो गई है। नाम की घोषणा के साथ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में उमंग एवं उत्साह चरम पर है। मालूम हो कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम कई बार जीत चुके हैं। जिसे देखते हुए बहुत ही सोच समझकर एसएमटी निशात आलम को टिकट देखकर कांग्रेस ने पुनः विश्वास काम किया है। इस संबंध में श्री आलम के पुत्र तनवीर आलम ने कहा है कि कांग्रेस कि जीत सुनिश्चित है। जनता जनार्दन सब देख और समझ रही है। क्षेत्र में विधायक रहते आलमगीर आलम ने काफी कुछ काम किया है और इसे जनता भली-भांति समझती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि वह कांग्रेस पर भरोसा जताते हुए अपना बहुमूल्य वोट देकर उनके माता जी निषाद आलम को भारी मतों से विजयी बनाएं।






