Search

April 25, 2026 11:45 pm

दर्जनों झामुमो कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन, बाबूधन मुर्मू ने पार्टी का पट्टा पहनाकर किया स्वागत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड के करीयोडीह में झामुमो के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा का दामन थामा।जिनका स्वागत भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने भाजपा का पट्टा पहनाकर किया। वही कार्यकर्ताओं ने बताया कि भाजपा के विचारधारा ठीक रहने के कारण हम लोगों ने झामुमो को छोड़कर आज भाजपा में जॉइनिंग किया है।भाजपा प्रत्याशी एक युवा प्रत्याशी है जो इस क्षेत्र का विकास कर सकते हैं।आज से हम लोग क्षेत्र में भाजपा का प्रचार प्रसार कर भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू को जीताने का काम करेंगे ।वहीं भाजपा प्रत्याशी बाबुधन मुर्मू ने बताया कि भाजपा के विचारधारा से खुश होकर जेएमएम के दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता आज भाजपा का दामन थाम लिया है।इस बार लिट्टीपाड़ा विधानसभा से भाजपा का जितना सुनिश्चित है।मौके पर राजेश हेम्ब्रम,चारलेश टुडू,वोयला टुडू,लुखीराम वास्की, पगान हेम्ब्रम, सुशील टुडू, सहित दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता ने भाजपा का दामन थामा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!