Search

October 24, 2026 1:26 pm

कोयला लदा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटने से चालक की हुई मौत

बजरंग पंडित

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के गुरुवार को अहले सुबह हरिपुर से पलियादाहा मुख्य आरईओ सड़क पर कोयला लदा मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पलटने से मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई । घटना स्थल पर पुलिस बल के साथ एएसआई मुद्रिका प्रसाद पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु शव को पाकुड़ भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मृतक रोशोराज पाल पिता विश्वनाथ पाल , उम्र लगभग 34 वर्ष जो महेशपुर थाना क्षेत्र के चंडालमारा गांव का रहनेवाला है। जानकारी के अनुसार हरिपुर गांव पार करने के बाद तिरछा मोड़ के पास अचानक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दूर गड्ढे में जाकर पलट गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचकर शव को देखते ही मृतक के माता-पिता परिजन सहित सभी विलक विलक कर रोने लगे जानकारी के अनुसार मृतक के छोटे-छोटे एक पुत्र एवं पुत्री है।शव को पोस्टमार्टम में भेजने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

img 20240418 wa00417994327867611439186

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!