Search

August 18, 2026 10:04 pm

पॉलिटेक्निक कॉलेज पाकुड़ में चला नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा अभियान

26 जून तक जिले भर में चलाया जाएगा विशेष जागरूकता कार्यक्रम।

पाकुड़, सदर प्रखंड स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को नशा मुक्ति एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अगुवाई उपायुक्त मनीष कुमार ने की। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कॉलेज स्टाफ को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और जागरूकता के महत्व पर विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के शरीर, मन, परिवार और समाज को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे स्वयं को नशे से दूर रखें और अपने घर तथा समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाएं। “नशा सिर्फ एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे समाज की प्रगति को बाधित करता है,” उन्होंने कहा। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा पर भी जोर देते हुए कहा कि हर नागरिक का कर्तव्य है कि वह ट्रैफिक नियमों का पालन करे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे। उन्होंने विद्यार्थियों को विशेष रूप से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा सड़क हादसों में घायलों की मदद करने जैसे जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी। यह अभियान 26 जून तक पूरे जिले में चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक कॉलेज के शिक्षकगण, कर्मचारी, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं तथा जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

img 20250616 wa00119111484387365510830

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!