प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)थाना क्षेत्र के गोविंदपुर साहिबगंज एक्सप्रेस हाइवे रोडगो के समीप बुधवार देर रात जिला परिवहन पदाधिकारी पीएम कुजूर ने एक गिट्टी लदा ओभर लोड ट्रक को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक संख्या बीआर 11 एल 3222 हिरणपुर थाना क्षेत्र के क्रशर से गिट्टी लोड कर गोड्डा कि ओर जा रहे थे।नियमित अभियान के तहत डीटीओ ने ट्रक को जांच के लिए रोककर कागजातों की मांग किया। परंतु चालक द्वारा आवश्यक कागजात नहीं दिखा पाने के कारण गिट्टी लोड ट्रक को जब्त कर थाना को सुपुर्द कर दिया। जिला परिवहन पदाधिकारी पीएम कुजूर ने बताया कि कागजात के अभाव में गिट्टी लदा ट्रक को जब्त किया गया है आगे फाइन के पश्चात् छोड़ दिया जाएगा।





