Search

May 1, 2026 10:51 am

ए टी एम लॉटरी विक्रेता पर हो करवाई: दुर्गा सोरेन सेना।

रिक्की,एकलाख, जेंका शेख,जाहिर शेख यह है फर्जी एटीएम टिकट के माफिया।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शनिवार को दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष एवं सामजिक कार्यकर्त्ता उज्जवल भगत ने उपायुक्त अनुमंडल पदाधिकारी एवं नगर थाना प्रभारी को ,पाकुड़ में ए टी एम लॉटरी के थोक बिक्री और खुदरा बिक्री पर ज्ञापन सौंपकर अंकुश लगाने की मांग की है। प्रतिबन्ध होनें के बाबजूद भी पाकुड़ जिला में धड़ले से एटीएम लॉटरी बिक रहा है। , उज्जवल भगत ने एटीएम लॉटरी के थोक विक्रेता और खुदरा विक्रेता पर शीघ्रता से उचित एवं सकारात्मक कार्यवाही करने को कहा है। दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष ने कहा है कि पाकुड़ में एटीएम लॉटरी की बिक्री स्पष्ट रूप से गैरकानूनी है और राज्य के कानून का उल्लंघन है। बल्कि समाज के लिए भी हानिकारक है।झारखंड राज्य सरकार द्वारा लॉटरी की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है ।ताकि समाज में इसकी हानिकारक प्रभावों को रोका जा सके एवं दुष्प्रभावों से समाज को बचाया जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!