Search

May 3, 2026 9:11 pm

दुर्गा सोरेन सेना की बैठक, जिला कमेटी में विस्तार और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़। सोमवार को शहर के हरिणडांगा बाजार में दुर्गा सोरेन सेना की बैठक की गई । जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने की। जिलाध्यक्ष उज्जवल भगत ने बताया कि सेना की बैठक में पूर्व के कार्यक्रमों की समीक्षा एवं जिला कमेटी के विस्तार पर चर्चा हुई है। जिला कमेटी में विस्तार करते हुए जिला सचिव मनोज सिंह, जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष मो. तारिक परवाज, संगठन मंत्री मो.तसलीम आरिफ, कोषाध्यक्ष श्री डब्लू भगत, जिला मंत्री संजय कुमार दुबे, जिला लेखा पदाधिकारी राहुल मुखर्जी को नियुक्त किया गया तथा नगर अध्यक्ष प्रशांत सागर उर्फ गुड्डू महतो को एक सप्ताह के अंदर नगर टीम का गठन करने का निर्देश जिलाध्यक्ष ने दिया। साथ ही निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा सोरेन सेना आगामी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शहीद खुदीराम बोस चौक पर 10:05 पूर्वाह्न में ध्वजारोहण करेगी। तथा आगामी 09 सितंबर 2024 को स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!