राजकुमार भगत
पाकुड़। दुर्गा सोरेन सेना के जिला अध्यक्ष उज्जवल कुमार भगत ने हरिनडांगा बाजार पुराना बाईपास रोड से खुदीराम बोष चोक तक बनने वाली मरमती सड़क पर चिंता जाहिर करते हुए नगर परिषद के प्रशासक को पत्र लिखा है। उन्होंने नगर परिषद, पाकुड़ सड़क निर्माण विभाग के प्रयासों की सराहना भी की है। पत्र में उल्लेख किया है कि हरिनडांगा बाजार पुराना बाईपास रोड से खुदीराम बोष चोक पर नई सड़क के निर्माण में सामग्री मैं अनियमत्ता बरती जा रही है। ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां निर्माण सामग्री की गुणवत्ता घटिया है।विशेष रूप से हरिनडांगा बाजार पुराना बाईपास रोड में स्पष्ट है। जहां सड़क की सतह असमान दिखाई देती है, और टूट-फूट के लक्षण दिखाई देते हैं। ऐसे में वाहन चालकों के साथ कभी भी दुर्घटनाएं हो सकती है। उपयोग की जाने वाली सामग्री समुदाय की सुरक्षा और संतुष्टि की गारंटी के लिए आवश्यक मानकों को पूरा करती है। उन्होंने नगर परिषद के पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि सड़क निर्माण स्थल की जांच कर आवश्यक परिवर्तन किया जाय जहां घटिया सामग्री का उपयोग किया गया हो उसे हटाया जाए। गुणवत्ता पूर्ण सड़क निर्माण कराया जाए। जिससे न केवल हमारी सड़कों की सुरक्षा बढ़ेगी बल्कि सड़क निर्माण विभाग की प्रतिष्ठा भी कायम रहेगी।





