बजरंग पंडित
पाकुड़िया दुर्गा पूजा को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक एसडीओ साइमन मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में एसडीओ साइमन मरांडी के साथ थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने सभी दुर्गा पुजा कमेटी के सदस्यों से सरकार के सभी निर्देशो का पालन करते हुए त्योहार को शांति एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में संपन्न करने का निर्देश दिया । एसडीओ ने निर्देश देते हुए कहा की पूजा में शराब बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा । थाना प्रभारी ने कहा कि पूजा में असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी । किसी भी प्रकार के अफवाह फैलाने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी । सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की अफवाह न फैलाई जाय। उन्होंने कहा कि पूजा मंडप पर आपातकालीन नम्बर अंकित रहना आवश्यक है। वही इमरजेंसी लाइट , माइक , पार्किंग , महिला पुरुषों की अलग -अलग पंक्ति , सीसीटीवी कैमरा , अग्नि शमन सिलेंडर आदि रहना आवश्यक है । प्रतिमा विसर्जन को लेकर सभी सरकारी निर्देशो का पालन कर विसर्जन करेंगे । वही थाना प्रभारी ने बताया कि सभी शांति व आपसी भाईचारे के साथ पर्व को मनाए । सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी । बैठक में उपस्थित लोगों ने बाजार के नो एंट्री , लाइटिंग आदि को लेकर भी काफी चर्चा की गई। पूजा मंडपो में आयोजित होने जा रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम , मेला आदि का भी चर्चा किया गया । मौके पर संभु भगत , इस्लाम अंसारी , जहांगीर अंसारी , गोपाल चौधरी , अशोक वर्मा , गोपाल राय सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे ।






