Search

September 27, 2026 1:38 pm

ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को लेकर रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवन में गुरुवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया.इस दौरान पाकुड़िया ,खजूरडंगाल ,बोननोग्राम,बीचपहाड़ी,गणपुरा,बनियापसार, बसंतपुर,डोमनगडिया,बड़ा सिंहपुर,फुलझींझरी सहित अन्य पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ.इस अवसर पर पाकुड़िया पंचायत के मुखिया अनीता सोरेन ने अपने पंचायत कार्यालय में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना.मुखिया ने उपस्थित लोगों को सरकार द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम को लेकर जानकारी दिया.मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना,आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना. ग्रामीणों ने मुखिया के समक्ष मुख्य रूप से पानी की समस्या को रखा.मुखिया ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि जहाँ पानी की समस्या है उपायुक्त के निर्देशानुसार अब गांव गांव में टेंकर के माध्यम से ग्रामीणों को पानी दिया जाएगा।ग्रामीणों को अब पानी की समस्या नहीं होगी.मौके पर पंचायत भवनों में संबंधित पंचायत के पंचायत सचिव,मुखिया,ग्राम रोजगार सेवक, ग्रामीण सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!