Search

June 18, 2026 3:34 am

प्रखंड के सभी पंचायत भवनों में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के सभी 18 पंचायत भवनों में गुरुवार को रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस दौरान बोननोग्राम , पाकुड़िया , बीचपहाड़ी, गणपुरा , बनियापसार, बसंतपुर , डोमनगडिया , बड़ा सिंहपुर सहित अन्य पंचायतों में मुखिया एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में रोजगार दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस अवसर पर प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारी विभिन्न पंचायत कार्यालय में पहुँच कर लोगो की समस्याओं को सुना । मनरेगा का नया जॉबकार्ड का पंजीकरण ,समाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, आवास निर्माण योजना सहित अन्य से संबंधित समस्याओं को सुना । साथ ही उन्होंने संबंधित पंचायत सचिव को इन सभी समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया । वहीं विभिन्न पंचायतों में चल रहे कई योजनाओं का निरीक्षण किया एवं संबंधित जेई एवं लाभुकों को सही समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!