युवाओं की जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय।
सतनाम सिंह
पहली बार वोट डालने जा रहे युवाओं में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह है! वे न केवल अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं। “पहले मतदान, फिर जलपान” और “पहले मतदान, फिर रक्तदान” जैसे नारे मतदाताओं को अपने घरों से निकलने और अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। यह युवाओं की जागरूकता और नागरिक कर्तव्य के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है ।
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय है, जहां सुबह 7 बजे से लेकर शाम तक 75% से जायदा वोटिंग दर्ज की गई। पाकुड जिले में अधिक वोटिंग हुई, जो युवाओं के उत्साह को दर्शाता है। यह युवाओं की जिम्मेदारी और मतदान के प्रति उनके जोश को दिखाता है। वे न केवल अपने भविष्य के लिए बल्कि अपने देश के भविष्य के लिए भी मतदान कर रहे हैं। यह एक सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करता है और हमें उम्मीद है कि यह उत्साह आगे भी बना रहेगा।










