Search

June 17, 2026 7:48 pm

बीईईओ प्रकाश मंडल का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)प्रखण्ड संसाधन केंद्र में गुरुवार को लिट्टीपाड़ा पूर्वी के बीईईओ प्रकाश मंडल का विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।प्रकाश मंडल को बीआरसी परिवार के द्वारा साल ओढा कर विदाई दी गयी। वही हिरणपुर के बीईईओ मो. रफीक आलम को गुल दस्ता देकर नए प्रभारी बीईईओ के रूप में स्वागत किया गया। इस विदाई पल में सभी भावुक हो गए।सेवानिर्वित बीईईओ श्री मंडल ने कहा नौकरी का कार्यकाल पूरा होने पश्चात विदाई होना सरकारी नियम है। मुझे यहां के शिक्षकों के साथ अभिभावकों का असीम प्यार मिला। लिट्टीपाड़ा देश का सबसे पिछड़ा क्षेत्र के गिनती में आता है और यहां का शिक्षा दर भी काफी कम है। पर विगत दो वर्षों से यहां के ननिहाल बच्चो ने मैट्रिक व इंटर में अच्छा अंक प्राप्त कर लिट्टीपाड़ा का नाम रोशन किया है। हम आशा व उम्मीद करते है कि आगे चलकर यहां के बच्चे देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो। वही प्रभारी बीईईओ मो. रफीक आलम ने कहा लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड में शिक्षा के दर को ओर बढाना है।हमारे बड़े भाई प्रकाश ने जो कार्य किया है उसमें और गति देना है।मौके पर पश्चिमी बीईईओ विद्यानन्द मुर्मू, बीपीओ आतिश भट्टाचार्य, विमुक्त वीतराग कामेश साहा,संजय चौधरी, शशि कपूर साहा,ब्रजमोहन ठाकुर सहित सभी बीआरपी व सीआरपी विदाई समारोह में उपस्थित थे।

img 20240502 wa00188938378998976658583

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!