Search

May 12, 2026 9:17 am

भूटु बहा किसान उत्पादक संगठन के बेनर तले किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया भूटु बहा किसान उत्पादक संगठन के बेनर तले पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सिदपुर के ऑफिस प्रांगण में भूटु बहा के निदेशक सुनीराम मरांडी की अध्यक्षता में इफको के फील्ड मैनेजर सागर कुमार के द्वारा एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया | इस गोष्ठी में सुनीराम मरांडी ने फील्ड मेनेजर एवं किसानों को स्वागत करते हुए किसानों को खेती के पारम्परिक पद्द्ति को कम करके आधुनिक पद्द्ति का उपयोग के लिए प्रेरित किया गया | साथ ही फील्ड मेनेजर सागर कुमार ने किसानों को नैनो यूरिया एवं नैनो DAP के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी | जैसे कि खर्चा को कम करके, मिट्टी की गुणवत्ता को कायम रखते हुए कैसे उत्पादन को वृद्धि कर सकते हैं | इस गोष्ठी में संगठन के कोषाध्यक्ष परमेश्वर मराड़ी, बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर हीरोशील हांसदा, चुंडा हेमब्रोम, एवं सदस्य मनोज रविदास, नरेश हेमब्रोम, नेपाल रविदास, डेविड मरांडी,आदि | इस तरह से लगभग 60 किसानों ने गोष्टी में भाग लिया

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!