Search

April 15, 2026 8:46 pm

एफसी इलेवन डायनामाइट ने किंगफिशर पोटका को 2-1 से रौंदा, ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

शहरकोल खेल मैदान में हजारों दर्शकों ने खेल का उठाया लुत्फ

सतनाम सिंह

पाकुड़। सदर प्रखंड अंतर्गत शहरकोल पंचायत के गोकुलपुर में चांद भैरों क्लब गोकुलपुर के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशीप का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। इस खास अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन किया गया।फाईनल मुकाबला एफसी किंगफिशर पोटका उड़ीसा बनाम इलेवन डायनामाइट पश्चिम बंगाल के बीच खेला गया। जिसमें एफसी इलेवन डायनामाइट पश्चिम बंगाल 2-1 गोल से विजयी हुआ। इस समापन कार्यक्रम में बतौर चीफ गेस्ट पाकुड़ शहर के विख्यात समाजसेवी लुत्फल हक ने विजेता टीम एफसी इलेवन डायनामाइट को चार लाख रूपये और कप देकर सम्मानित किया। जबकि उप विजेता टीम एफसी किंगफिशर टीम को बीडीओ सदर समीर अलफ्रेड मुर्मू ने तीन लाख रूपये और कप देकर सम्मानित किया। वहीं सेमी फइनल में पहुंचने वाली विजेता और उप विजेता टीम को 75-75 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया।

दर्शकों से खचाखच भरा था खेल मैदान

शहरकोल फुटबॉल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला में पच्चीस हजार से अधिक दर्शकों की भीड़ थी। आयोजकों को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। मैदान के चारों तरफ जिला पुलिस बल को तैनात किया गया। थाना प्रभारी नगर दिलीप बास्की, सनातन मांझी खुद भीड़ को नियंत्रित करने में लगे थे। मुख्य सड़क पर जाम से निजात पाने के लिए तीन तीन ट्रेफिक जवान को तैनात किया गया था।

रंगारंग कार्यक्रम आयोजित कर दर्शकों को अपनी ओर खींचा

फुटबॉल चैंपियनशिप कार्यक्रम में खेल मैदान में आदिवासी नृत्य और संगीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। महिलाओं के द्वारा घड़ा रेस, नाटक मंचन, आदिवासी नृत्य, बच्चों, युवाओं और महिलाओं का रेस आयोजित किए गए थे। जिसमें प्रथम और दूसरे स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

img 20241222 wa00698403323097818585721

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!