Search

July 5, 2026 12:44 am

शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख।

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार अहले सुबह डांगापाड़ा चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में शर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे दुकान में रखे लाखो की सामान जलकर राख हो गया। बागशिशा निवासी नन्दलाल साहा रविवार देरशाम दुकान को बन्दकर घर चला गया था। सुबह करीब चार बजे दुकान से धुंवा निकलते स्थानीय लोगो ने देखा। इसकी सूचना मिलने साथ दुकानदार तुरन्त दुकान आकर देखा कि अंदर आग लगी हुई है। तुरन्त दुकान की शटर खोलने पर पूरा सामान जला हुआ पाया। जिसमे दुकान में रखे हुए कम्प्यूटर , प्रिंटर , कई मोबाइल ,सीसीटीवी ,पंखा , बोर्ड , फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो चुका था। दुकानदार ने बताया कि यह आग शर्ट सर्किट से लगी होने की पूरी सम्भावना है। इस आग लगी से करीब दो लाख से ज्यादा की क्षति हुई है। सभी सामान जल गया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!