प्रतियोगिता मे विधायक के समक्ष पहाड़िया समाज के सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता ने थामा झामुमो का दामन।
इकबाल हुसैन
महेशपुर प्रखंड के पोखरिया पंचायत अंतर्गत नवा सगेन गांवता क्लब जब्दीखैरियोपड़ा के ओर से पांच दिवसीय भैसा लड़ाई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे महेशपुर विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी शामिल हुए। मुख्य अतिथि के पहुँचने से क्लब के द्वारा आदिवासी रीती रीवाज के अनुसार नाच गान गाकर स्वागत किया। भैसा लड़ाई बागलूचा के भैसा मालिक बगरई के भैसा एवं बड़ाखैरियोपड़ा के स्टीफन हैंबरोंम के भैसा के बीच हुआ जिसमे भैसा मालिक बगरई के भैसा एवं बड़ाखैरियोपड़ा के स्टीफन हैंबरोंम के भैसा को पछड़ कर विजेता बने। वही क्लब के द्वारा विजेता भैसा मालिक को 30 हजार एवं उपविजेता मालिक को 25 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वही प्रतियोगिता मे विधायक के समक्ष पहाड़िया समाज के सैकड़ो भजपा कार्यकर्ताओ ने हेमंत सोरेन के विकास कार्यों को देखकर जीप सदस्य समसून मुर्मू के नेतृत्व मे झामुमो का दामन थामा।इस मौक़े विधायक सह इंडिया गठबंधन के झामुमो प्रत्याशी प्रो. स्टीफन मरांडी ने पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया। उन्होंने सभी को आज से झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का परिवार कहाकर पार्टी हित मे कार्य करने की बाते कही।इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां , मोतीलाल हांसदा,रुहुल अमीन,अब्दुल हनान्न सहित सैकड़ो कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी मौजूद थे।







