Search

May 3, 2026 11:43 pm

दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत,बच्ची समेत पांच घायल

पाकुड़ दुमका मुख्य मार्ग बुधवार को एनके ढाबा के समीप दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए । घटना नगर थाना क्षेत्र के शहर कोल की है । पाकुड़ बेलडांगा से हिरणपुर की ओर जा रही बाइक ने सोलागड़िया से पाकुड़ की ओर जा रही बाइक को जोरदार टक्कर मारा जिससे दोनों बाइको के सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक सोलागड़िया से सवार इरफान अंसारी , बच्ची साफिया खातून, महिला सरीफा बीबी इलाज के लिए पाकुड़ की ओर जा रहे थे । एन के ढाबा के पाकुड़ बेलडांगा के दो युवक राहुल,सागेन मुर्मू हिरणपुर की ओर तेज रफ्तार से जाने क्रम में आमने सामने की ज़ोरदार टक्कर हुई । दोनों बाइक पर सवार लोग बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा घायलों को उठाकर सोना जोड़ी सदर अस्पताल भेजा गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया । स्थानीय लोगों का कहना था की पल्सर बाइक सवार पाकुड़ बेलडागा की ओर से तेज रफ्तार में आकर सीडी डीलक्स गाड़ी संख्या जेएच 16 सी 9909 को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक पर सवार महिला शरीफा बीवी बच्ची साफिया खातून और चालक इरफान अंसारी बुरी तरह घायल हो गए । उधर पाकुड़ बेलडांगा से दुमका की ओर जा रहे बाइक सवार राहुल कुमार,सागेन मुर्मू को भी गंभीर चोट आई है । मौके पर पहुंची पुलिस दोनों बाइक को कब्जे में लेकर नगर थाना भेज दिया गया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी।

img 20250514 wa00021260506561247834789

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!