Search

June 19, 2026 2:06 pm

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिमलौंग पुलिस का फ्लैग मार्च, भयमुक्त चुनाव की अपील।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए सिमलौंग पुलिस ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च ओपी प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में निकाला। फ्लैग मार्च करते हुए ओपी पुलिस ने ओपी से चटकम, बंगला,हाथीबथान, बासजोरी,बड़ाघघरी,कदवा से पुनः उसी रास्ते से सिमलौंग ओपी पहुंचा। ओपी प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव भयमुक्त हो जिसको लेकर पुलिस लगातार कार्य कर रही है आज इसी निमित्त फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ लोगों को 20नवंबर को होने वाली विधानसभा चुनाव भयमुक्त करने का अपील किया।कोई भी व्यक्ति शोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करने का अपील भी किया। उन्होंने कहा कानून बिगाड़ने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। मौके एसआई गैब्रियल आइंद सहित पुलिस बल तैनात थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!