अब्दुल अंसारी
विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर उड़नदस्ता की टीम ने पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में चारो तरफ घूम घूम कर वाहनों की सघन जांच अभियान के चलाया गया। उड़न दस्ता टीम ने सोमवार को पाकुड़िया थाना क्षेत्र के विभिन्न सड़कों में वाहनों का सघन जांच किया। पाकुड़िया बीपीओ सह उड़न दस्ता दंडाधिकारी जगदीश पंडित, एएसआई पप्पू चौधरी व पुलिस जवान टीम में शामिल थे। टीम के सदस्यों ने सड़क में आवागमन कर रहे सभी चार व दो पहिये सहित सभी प्रकार के वाहनों को रोककर सघन तलाशी लिया। जहां सभी प्रकार के वाहनों के डिक्की सहित सभी सामानों को भी खोलकर तलाशी ली गई। वही इस दौरान दो पहिये वाहनों को रोककर डिक्की की तलाशी ली गई। उड़नदस्ता पदाधिकारी जगदीश पंडित ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह जांच की जा रही है। आदर्श आचार संहिता का पालन हेतु इसमे सभी जगहों में जाकर वाहनों की जांच की जा रही है।







