Search

October 7, 2026 12:34 pm

पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए हरितालिका तीज, सूर्योदय से शुरू पूजन।

राजकुमार भगत

पाकुड़। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाया जाने वाला हरितालिका तीज व्रत मंगलवार को श्रद्धा और आस्था के साथ किया जाएगा। पति की दीर्घायु और वैवाहिक सुख-शांति के लिए महिलाएं दिनभर निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा करेंगी। तृतीया तिथि 25 अगस्त को दोपहर 12:34 बजे से प्रारंभ हुई है और 26 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे समाप्त होगी। उदीया तिथि के अनुसार व्रत आज 26 अगस्त को रखा जाएगा। पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 5:26 से 8:31 बजे तक रहेगा। सुबह स्नान के बाद महिलाएं लाल या हरे वस्त्र पहनकर चौकी पर लाल या पीले कपड़े बिछाकर भगवान गणेश, शिव और पार्वती की मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करेंगी। गणेश पूजन के बाद शिव-पार्वती का पूजन कर सोलह श्रृंगार, फल-फूल, धूप-दीप, चंदन, अक्षत अर्पित किया जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत से दांपत्य जीवन में प्रेम, मधुरता और सौभाग्य की वृद्धि होती है। व्रत का परायण बुधवार 27 अगस्त को सूर्योदय के बाद सुबह 5:57 बजे किया जाएगा, जिसके बाद व्रती जल या जूस ग्रहण कर उपवास खोलेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!