बजरंग पंडित
महेशपुर प्रखंड के बीआरसी के सभागार में रविवार को दुसरे बैच के शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया. जिसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं का गैर आवासीय एफएलएन का प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद वर्मा, गौपाल कुमार, प्रमोद कुमार पाण्डेय, जालिम सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य 3 से 8 वर्ष आयु वाले बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित, अंग्रेजी स्मरण को मजबूती प्रदान करने के लिए दो प्रकार के तौर तरीके मॉडल गतिविधि से परिचित कराया गया. यह प्रशिक्षण वर्ग प्रथम से तृतीय तक बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण है. जो बच्चे के मानसिक विकास को मजबूत करना है. मौके पर मनोज कुमार दासज़ अरबिंद गौराई, बीआरपी अब्दुश समाद सहित कई शिक्षक उपस्थित थे।










