Search

September 16, 2026 11:57 pm

चाँदपुर नर्सिंग होम में हुई निशुल्क मेडिकल शिविर का आयोजन

पाकुड़ । गुरुवार को सदर प्रखंड के चांदपुर पंचायत स्थित बंगाल और झारखण्ड सीमा के करीब चांदपुर नर्सिंग होम में फ्री मेडिकल कैंप लगाकर असहाय रोगियों की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन चांदपुर के मुखिया पुरनेन्दू सरकार और नर्सिंग होम डायरेक्टर शोएब अख्तर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मुखिया सरकार ने कहा की नर्सिंग होम के खुलने से झारखण्ड और बंगाल के मरीजों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा की लेडीज़ डॉक्टर सह गायनों डॉ इशिता पांडे की सेवा 24 घंटा रहेगी । मरीजों के लिए बिशेष छुट् होंगी ।उक्त मौके पर बंगाल से सटे ग्रामीण क्षेत्र और झारखण्ड के काफी संख्या में रोगी आकर मुफ्त में जांच करवाया। मौके पर डॉक्टर एम हुसैन, डॉक्टर अफजल तैयब, डॉक्टर मो जे आलम , डॉक्टर इशिता पाण्डेय ने रोगियों की मुक्त जांच की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!