Search

April 19, 2026 8:01 pm

महेशपुर थाना क्षेत्र में चोरों का तांडव, एक ही रात में तीन ट्रांसफार्मर की चोरी।

एस कुमार

महेशपुर थाना क्षेत्र के सिंघना गांव में चोरों ने एक ही रात में तीन ट्रांसफार्मर से कॉइल की चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है और विद्यालय में बच्चों को पढ़ाई में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सिंघना गांव में कभी भी चोरी की घटना नहीं घटी है, लेकिन चोरों का बुलंद इतना बढ़ गया है कि एक ही रात में गांव में तीन ट्रांसफार्मर की चोरी हो गई।

घटना के कारण और परिणाम

ग्रामीणों का मानना है कि सिंघना गांव में आज तक पुलिस की गश्ती दल कभी नहीं आने के कारण चोर अब उनके गांव में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और लोगों में आक्रोश है।

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने महेशपुर पुलिस और अमड़ापाड़ा बिजली विभाग से जल्द से जल्द गांव में ट्रांसफार्मर लगाने और गश्ती दल को गश्ती करने की मांग की है। उन्होंने इस घटना को लेकर लिखित शिकायत भी दर्ज कराई है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिस और प्रशासन उनके गांव में सुरक्षा की व्यवस्था करे और चोरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!