Search

May 12, 2026 8:16 am

नेत्र रोग से ग्रसित 27 छात्रों के बीच किया गया चश्मा का वितरण।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): जिला अंधापन नियंत्रण समिति पाकुड़ के अंतर्गत एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा नेत्र रोग से ग्रसित स्कूली बच्चों के बीच मंगलवार को प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में चश्मा का वितरण किया गया। प्रखंड के मध्य विद्यालय हिरणपुर , उमवि रानीपुर , उमवि गोपालपुर , उउवि वीरग्राम आदि विद्यालयों के 27 नेत्र रोग से ग्रसित बच्चो के बीच बीपीओ किशन भगत एवं समावेशी शिक्षक प्रेम सागर कुशवाहा ने निशुल्क चश्मा का वितरण किया। जिला अंधापन नियंत्रण समिति पाकुड़ द्वारा हिरणपुर में बीते दिनों शिविर आयोजित कर समावेशी शिक्षा के अंतर्गत वर्ष 2023 -24 में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं की नेत्र रोग की जांच किया गया था। जिसमे इस रोग से ग्रसित बच्चो के लिए चश्मा उपलब्ध कराया गया है। इस मौके पर बीआरपी प्रेमसागर कुशवाहा सहित सम्बन्धित विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित थे।

img 20240305 wa00224339572232163992096

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!