सुदीप कुमार त्रिवेदी
आसन्न विधानसभा चुनाव में जहां एक ओर हर दल मौका ढूंढने में लगा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा भी ईलामी, तारानगर व गोपीनाथ पुर के मुद्दे को भुनाने को तैयार बैठी है । इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा, झारखंड से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे कल 13 अगस्त को बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं इससे क्षेत्र पर पड़ते बुरे असर, आदिवासी ज़मीनो पर अवैध क़ब्ज़े, पीड़ित आदिवासी परिवार व युवा छात्रों के न्याय, तारानगर इलामी व गोपीनाथपुर के पीड़ित हिन्दूओं के न्याय व सुरक्षा आदि से जुड़े विभिन्न ज्वलंत विषयों को लेकर पाकुड़ का दौरा करेंगे। इस आशय की जानकारी भाजपा मीडिया प्रभारी ने दी ।





