Search

April 27, 2026 11:57 am

मतदान केंद्रों में बुनियादी सुविधाओं के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्लस टू उच्च विद्यालय लिट्टीपाड़ा में शनिवार को सेक्टर प्रभारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी व 103 मतदान केंद्र के शिक्षकों की बैठक प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी केसी दास की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षको को आसन विधान सभा चुनाव में मतदान कर्मियों के लिए आवश्यक बुनयादी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने मतदान केंद्र स्थित विद्यालय के शिक्षको को चुनाव के दो दिन पूर्व में ही विद्यालय परिसर के साथ शौचालय को साफ सुथरा करने का निर्देश दिया। वही मतदान केंद्र परिसर में पेयजल व भोजन पकाने के लिए रसोईया की व्यवस्था करने का जानकारी दिया। जो रसोईया मतदान कर्मियों के लिए भोजन बनायेगा,उन्हें चुनाव मद से मजदूरी दी जाएगी। इसके अलावे बिजली, पंखा,बोर्ड, स्विच,दर्री, कुर्सी टेबल का व्यवस्था करने का शक्त हिदायत दिया गया।बैठक में क्षेत्र के सभी बीआरपी व सीआरपी के साथ 103 मतदान केंद्र के शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!