एस कुमार
महेशपुर प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय शहरग्राम और उच्च विद्यालय खांपुर में सोमवार को खुशी क्लास का आयोजन किया गया. लाइफ केयर हॉस्पिटल, रांची और खुशी मिशन के तत्वावधान में आयोजित खुशी क्लास को संबोधित करते हुए संस्थापक सह संचालक मुकेश सिंह चौहान ने कहा कि सिर्फ कैरियर पर फोकस नहीं, बल्कि संपूर्ण व्यक्तित्व विकाश पर ध्यान केंद्रित करें, यह खुशी के साथ ही संभव है. उन्होंने बताया कि सकारात्मकता के गर्भ से खुशी जन्मती है. खुश रहकर ही आप मंजिल को पा सकते हैं, जिंदगी जिंदादिली के साथ जी सकते हैं. तनाव क्रोध के रूप में बाहर निकलकर हमारे व्यक्तित्व को तहस-नहस कर देती है. तनाव में कोई भी मंजिल पा ही नहीं सकते. इसलिए खुशी के साथ सकारात्मकता को हथियार बना मंजिल फतेह करनी चाहिए. मौके पर शहरग्राम व खांपुर विद्यालय के दर्जनों शिक्षक व शिक्षिका मौजूद थे।





