Search

May 9, 2026 2:44 pm

डायरिया से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग तैयार

सुस्मित तिवारी

हिरणपुर (पाकुड): डायरिया बीमारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है। इसको लेकर जमीनी स्तर के स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दवाइयां सहित आवश्यक दिशा निर्देश दी गई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष बाबूपुर गांव में डायरिया का प्रकोप काफी फैला था। इसकी सूचना मिलने साथ स्वास्थ्य टीम द्वारा कई दिनों तक गांव में शिविर लगाकर लोगो को स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराया गया था। वही दो वर्ष पूर्व प्रखंड के प्रतापपुर गांव में भी डायरिया का प्रकोप हुआ था। इस बीमारी को लेकर विभाग पूरी तरह तैयार है। सीएचसी सहित प्रखंड के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में दवाइयां पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराई गई है। वही जमीनी रूप से गांव में कार्य कर रहे स्वास्थ्य सहियाओं को सख्त निर्देश दी गई है कि इसकी सूचना मिलने साथ तुरन्त निकटवर्ती केंद्र में कार्यरत एएनएम को इसकी जानकारी दे। जिससे कि सम्बन्धित गाँवो में पहुंचकर त्वरित रूप से मरीजों की इलाज की जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!