अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को शाम चार बजे से लगातार दो घंटे तक हुई तेज बारिश से पाकुड़िया बाजार सहित अन्य ग्रामीण सड़कें पानी से लबालब हो गई। वहीं पानी निकासी के अभाव में निचली बस्तियों में रहने वाले लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। ऐसी स्थिति में लोगों को घरों में घुसे पानी को निकलने के लिए अच्छी खासी मशक्कत भी करना पड़ी। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली थी और उमस व गर्मी से दिन भर लोग बेहाल बने रहे। दिन तीन बजे घटाएं छा गईं और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि एक घंटे में ही गांव की सड़कों एवं नालों पर पानी जमा हाे गया। सड़क व घरों में पानी घुस जाने से लोग उसे निकालते नजर आए।





