Search

August 3, 2026 6:24 am

तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर पलटा, चालक-उपचालक गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़िया/पाकुड़: पाकुड़िया से दुमका जाने वाले पीडब्ल्यूडी मुख्य पथ पर लकड़ापहाड़ी गांव के समीप गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार गिट्टी लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर रामपुरहाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीआर-06 जीएच-2451 नंबर का ट्रेलर राधानगर स्थित क्रशर से गिट्टी लोड कर पाकुड़िया बाजार होते हुए दुमका के रास्ते बिहार जा रहा था। इसी दौरान लकड़ापहाड़ी पुल के पास सड़क पर अचानक आए एक राहगीर को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित ट्रेलर पहले सड़क किनारे लगे 11 हजार वोल्ट के बिजली पोल से टकराया, जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद पुल के एप्रोच गार्डर को तोड़ते हुए ट्रेलर पलट गया।
हादसे के बाद ट्रेलर में लदी पूरी गिट्टी सड़क पर बिखर गई, जिससे कुछ समय तक वाहनों के आवागमन में परेशानी हुई। ट्रेलर का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि दुर्घटना के समय बिजली तार काफी ऊंचाई पर था और ट्रेलर के संपर्क में नहीं आया। अगर 11 हजार वोल्ट का तार ट्रेलर की बॉडी से छू जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही पाकुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को कब्जे में ले लिया। वहीं बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ट्रेलर के धक्के से 11 हजार वोल्ट का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुआ है। मामले में बिजली विभाग की ओर से ट्रेलर मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

img 20260618 wa00097193487767354292042
img 20260618 wa00088600626335287318306

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!