राहुल दास
Also Read: स्वच्छता अभियान के साथ सड़क के गड्ढे भी भरे, डीएवी के विद्यार्थियों ने पेश की जिम्मेदारी की मिसाल।
हिरणपुर (पाकुड़): शहरग्राम -डांगापाड़ा पथ के बिंदाडीह निकट शनिवार को बाइक गिरने से इसमे सवार जिरली लिट्टीपाड़ा निवासी राकेश टुडू (18) व मानिक बास्की (16) गम्भीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगो द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिरणपुर में भर्ती कराया गया।बाइक संख्या जेएच 16 ए 9588 में सवार होकर दोनों युवक तेज गति से जा रहा था कि अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क में गिर पड़ा। बताते चले कि कम उम्र के बच्चो द्वारा तेज गति से बाइक चलाने के कारण आये दिन दुर्घटनाये हो रही है। इस पर अंकुश लगाना आवश्यक है।







