Search

October 26, 2026 10:37 am

ओपन स्काई स्मार्ट स्कूल में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन।

राजकुमार भगत

पाकुड़।मंगलवार को ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल, पाकुड़ के परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों एवं शिक्षकों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। विद्यालय के निदेडीशक मनोज भगत ने कहा कि होली सद्भावना एवं प्रेम का त्योहार है यह त्योहार हर वर्ष बसंत ऋतु में फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर सभी आपसी बैर भाव, ऊंच-नीच , जाति-धर्म भूलकर एक दूसरे के साथ होली मानते हैं तथा एक दूसरे को शुभकामनए देते हैं। कई धार्मिक और पौराणिक कथाएं जुड़ी होने की वजह से इस पर्व से लोगों की काफी गहरी आस्था है। होली को रंगों का त्यौहार भी कहते हैं। राधा-कृष्ण के पवित्र प्रेम और हरि भक्त प्रह्लाद एवं होलिका हिरण्यकश्यप की कथा होली त्योहार से जुड़ी है। यूज उन्होंने बच्चों को होली की ऐतिहासिक होलिका एवं प्रह्लाद की कहानी बताकर समझाया कि होली बुराई पर अच्छाई असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक पर्व है। होली आपसी भाईचारे का त्योहार है ।किसी को भी जबरदस्ती रंग नहीं लगाना चाहिये एवं नशे , हुड़दंग आदि से बचना चाहिये। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रंजन कुमार, मनीषा कुमारी, निहारिका देवी, प्राणु प्रधान , शुभांकर मल्लिक, ज्योति बास्की , देवाशीष रॉय, मीरू मरांडी, कल्याणी देवी , विदया सिन्हा , सारा बास्की , कुमार सानू, ज्योत्स्ना भौमिक, नेहा जयसवाल, सेजल खेतान झा, नेहा किस्कु, सुष्मिता देवी , प्रिया कुमारी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सभी शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!