Search

June 19, 2026 2:00 pm

लिट्टीपाड़ा का गर्म जलस्रोत, जहां नहाने से दूर होते हैं चर्म रोग, नये साल का जश्न मनाने जुटती है पर्यटकों की भीड़

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के जोरडिहा पंचायत के छोटा चटकम गांव के आदिवासी टोला में स्थित ततहा गरम पानी का स्रोत है। प्रखंड मुख्यालय से 21 किमी दूर है। लोग बताते हैं कि यह पानी औषधीय है और यहां नहाने से चर्म रोग दूर होता है।झारखंड का पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा प्रखंड वन,जंगल पहाड़ों व नदी के लिए जाना जाता है. कहना गलत नहीं होगा कि जिले के लिट्टीपाड़ा का नयनाभिराम दृश्य व नैसर्गिक खूबसूरती लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है, लेकिन यहां कई ऐसे स्थल हैं, जिनकी स्थानीय स्तर पर खूब ख्याति है. पंचायत जोरडिहा के छोटा चटकम गांव में स्थित गरम पानी का स्रोत अवस्थित है. प्रखंड मुख्यालय से इसकी दूरी तकरीबन 21 किमी है। पहाड़ी के नीचे अवस्थित असंख्य ऐसे स्रोत हैं, जहां जमीन से गरम पानी निकलता है. इस गर्म पानी की धारा दूर तक बहती जाती है. लोग इस गर्म पानी में बैठ कर घंटों नहाते हैं. यहां जनवरी को काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाते हैं, यहां मकर संक्रांति को काफी भीड़ होती है. लोग गर्म पानी के स्रोत में स्नान व दानपुण्य कर चूड़ा-दही खाते हैं. ठंड के दिनों के गुनगुनी धूप में ततहा के गर्म पानी में नहाने का आनंद स्थानीय लोग छोड़ना नहीं चाहते हैं।पाकुड़ जिला मुख्यालय से निजी वाहनों से यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है. लोग दिन भर पिकनिक व सैर-सपाटा कर शाम में वापस जिला मुख्यालय लौट सकते हैं। कई रमणिक स्थल व ग्रामीण परिवेश हैं, जहां लोग सैर-सपाटा कर सकते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!