Search

May 11, 2026 9:07 am

पानी की किल्लत को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया सड़क जाम।

महेशपुर प्रखंड के तेलियापोखर पंचायत अंतर्गत हाथीमारा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने जल संकट को लेकर महेशपुर-पाकुड़िया मुख्य पथ को जाम कर दिया। वही दर्जनों ग्रामीणों ने कहा कि हमलोगों के गांव में पानी की किल्लत से हम ग्रामीण काफी परेशान हैं और हम ग्रामीणों को प्यास बुझाने के लिए काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. उधर सड़क जाम की सूचना मिलते ही महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा, सीआई राजेश साह जाम स्थल पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को काफी समझा-बुझाने के बाद पानी टंकी से पानी देने और सभी चापाकल को मरम्मती करवाने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीणों ने दो घण्टे बाद सड़क जाम को हटाया गया.

img 20240405 wa0034118264905245239959

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!