Search

May 12, 2026 6:14 pm

ईंट भट्टे का हो रहा अवैध कारोबार, प्रकृति रो रही है जार जार

अमर भगत

अमड़ापाड़ा पचुवाडा के रांगा टोला में बासलोई नदी के किनारे फल फूल रहा अवैध ईट भट्ठे का कारोबार। नदी किनारे की मिट्टी का इस्तेमाल कर रहे ईट भट्ठे के कारोबारी,खतरे में जिसके कारण बांसलोई नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। अमड़ापाड़ा अंचल व थाना क्षेत्र के पचुवाडा पंचायत के रांगा केवट टोला में बासलोई नदी और पैनम लिंग रोड के किनारे नज़रों के सामने खुलेआम अवैध ईट भट्ठे की काली कमाई करने वाले माफियाओं में मानो प्रसाशन के डर का तनिक भी ख़ौफ़ नही है जहाँ खुलेआम सैकड़ो पर अवैध ईट भट्ठे का कारोबार बहुत ही फल फूल रहा है और प्रकृति के साथ हो रहे इस खिलवाड़ को न ही जिला प्रसासन और न स्थानीय प्रसासन रोक पा रहा है। मानो ऐसा लगता है इनकी पहुँच बाबूसाहब तक हो गई है। वही इस कारोबार में किसी के पास ईट भट्ठे का कागजात भी नही है, सब मैनेज की खेल है। इस अवैध भट्ठे को देखा जाय तो मानो इन माफियाओं के द्वारा ईट भट्ठे की बड़ी कंपनी पचुवाडा के रांगा टोला में खड़ी की गई है जिसे देखने सुनने और कार्यवाही करने वाला कोई नही है । इस काले कारोबार में बाल मज़दूर को भी नही बक्शा जा रहा है बड़े पैमाने पर बाल मजदूरी करवाई जा रही है, बाल मजदूरी में काम ज्यादा मजदूरी कम, माफिया इनके मजबूरी और इनकी मासूमियत देख कर भी अनदेखा कर रहे है, मिट्टी की खुदाई तो ऐसी की जा रही हो जैसे की माइनिंग विभाग वाले इनके कोई रिश्तेदार हो, बासलोई नदी तो पहले से ही इनकी घर की संपत्ति रही है जैसा कर ले कोई बोलने वाला नही, बाकी इन माफियाओं द्वारा रुला दिया गया है, वही इस अवैध ईट भट्ठे में लगने वाली कोयले का खेल भी अछूता नही है। प्रदूषण तो मानो स्वक्षता का प्रतीक है, जिसकी क्लीन चिट इन माफियाओं को मिल गई हो । इस मामले में अमड़ापाड़ा अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी श्रीमान मरांडी ने बताया कि अवैध ईंट भट्टे की जानकारी मुझे नही है अगर इस प्रकार की बात सामने आएगी तो सभी ईट भट्टे की जाँच की जाएगी और विधिसंबत कार्यवाही होगी।

img 20240224 wa00213548755970832972308

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!