Search

May 5, 2026 8:05 pm

बालू तस्करी का अवैध कारोबार जारी, NGT के नियम और कानून की उड़ाई जा रही है धज्जियां।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया के गनपुरा पंचायत में ब्राह्मणीu नदी घाटों से ट्रैक्टर चालकों द्वारा अवैध तरीके से बालू का परिचालन किया जा रहा है। बालू माफिया एनजीटी कानून को धज्जियां उड़ाते हुए बंगाल के कई शहरों में बालू सप्लाई कर रहे हैं। इस अवैध कारोबार में शिकारीपाड़ा प्रखंड के झुनकी पंचायत के आसपास के ट्रैक्टर चालक भी शामिल हैं। बालू तस्करी के इस कारोबार में दबंगई और रंगदारी का भी सहारा लिया जा रहा है, जिससे सच्चे पत्रकारों को भी इस मुद्दे पर रिपोर्टिंग करने में परेशानी हो रही है। इस अवैध कारोबार को मिली भगत से अंजाम दिया जा रहा है, जिससे बालू तस्कर खुलेआम बेरोकटोक इस कारोबार को चला रहे हैं। इस मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है ताकि NGT कानून का पालन किया जा सके और अवैध बालू तस्करी पर रोक लगाई जा सके।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!