Search

June 18, 2026 3:18 pm

अवैध डंपर मालिकों का हौसला बुलंद, चलान मांगने पर चेक पोस्ट कर्मी को कुचलने की कोशिश

पुलिस से मौके पर दो व्यक्ति को हिरासत में लिया, मोटरसाइकिल जप्त

सतनाम सिंह

पाकुड़।अवैध माइनिंग करबारियों के मन प्रफुल्लित है। चाहे लाख कानून बने कानून को ठेंगा दिखाकर बहादुरी से सरक जाना इनके कुदरत में शामिल है। यदि खुदा न खस्ता किसी ने इनके वाहन को पकड़ने की कोशिश की यह गाड़ी चढ़कर आपको मारने की भर दम कोशिश करेंगे और यदि उससे बच गए लव लश्कर के साथ आप पर हमला भी करेंगें, यह तो गनीमत है पुलिस समय रहते वहां पहुंच गए अन्यथा चेक पोस्ट पर तैनात कर्मी की क्या दशा होती यह कहना कठिन होता ? इस संबंध में चौ0 6/17 हाबुल राजवंशी ( 58 ) रामचन्द्रपुर पाकुड़ ने थाने में आवेदन देकर कहा है कि वे कुस्माफाटक स्थित चेकपोस्ट में ड्युटी पर प्रतिनियुक्त हैं उनके साथ मजिस्ट्रेट रेजाउल कारिम तैनात है। आवेदन में लिखा है की 12 जनवरी को सुबह 04:00 बजे चिप्स लदे 05 हाईवा ट्रक ग्राम-बिकमपुर की ओर से तेजी से आ रहा था। मैं तथा मजिस्ट्रेट रेजाउल कारिम के द्वारा रोकने का ईशारा किया तो उक्त वाहनों के चालक द्वारा हमलोगों के उपर वाहन को चढ़ाने की असफल कोशिश की और चार बहन लेकर फरार हो गए। एक हाईवा ट्रक को रोक कर खनिज से संबंधित परिवहन चालान की मांग की गई तो हाईवा वाहन का रजिस्टेशन सं0-WB59C-8449 ट्रक छोड़कर फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई । हाबूल राजवंशी ने बताया कि एक सफेद स्कार्पियों मे. कृष्णा यादव, गीरधारी साह , सुजीत घोष मनोज घोष, साo-बगदबरा, थाना-फरक्का, जिला- मुर्शिदाबाद (प0बं0). शंकर साहा कोटालपोखर, किशोर साहा – मयुरकोला, साहेबगंज एवं एक मोटर साईकिल जिसका रेजिस्ट्रेशन नं0-JH04P-0322 पर सवार अज्ञात 02 व्यक्ति वहाँ पर आया और मुझे एवं मजिस्ट्रेट को घेर कर वाहन को छुड़ाने के लिए गाली-गलौज मारपीट करने लगे । मौके पर गश्ती पदाधिकारी स०अ०नि० अयोध्या राम एवं पुलिस बल द्वारा खदेड़ कर सुनील कुमार साहा, सा०-कोटालपोखर, (साहेबगंज) सद्दाम शेख रहसपुर, पाकुड़ (मु०) , पकड़ लिया। पुलिस ने दोनो व्यक्ति को साथ मोटर साईकिल सं०-JH04P-0322 को जप्त कर लिया। कर्मी हबुल राजवंशी ने थाना प्रभारी से मांग की है कि कांड में संकलित कृष्णा यादव, गीरधारी साह , मनोज घोष, सा0-बगदबरा, थाना-फरक्का, जिला-मुर्शिदाबाद (प0बं0) शंकर साहा,.किशोर साहा प-मयुरकोला,(-साहेबगंज सुनील कुमार साहा, कोटालपोखर, सद्दाम शेख,-पाकुड के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इधर इन सारे लोगों ने मामला को बेतुकी बताया। पुलिस अनुसंधान में सारी सच्चाई सामने आएगी और कानून का शिकंजा इन पर कसेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!