Search

November 15, 2026 12:40 am

पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल से अवैध शराब जप्त,एक गिरफ्तार।

अमर भगत

अमड़ापाड़ा थाना प्रभारी अनूप रौशन भेंगरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लिट्टीपाड़ा के डांगापाड़ा गांव में एक होटल पर छापेमारी की। यहां अवैध अल्कोहल और बियर की बड़ी और छोटी बोतलें जप्त की गईं। होटल संचालक राजकुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।पुलिस निरीक्षक अनूप रौशन भेंगरा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 59/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री पर कड़ी कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!