Search

April 20, 2026 11:47 am

हिरणपुर थाना क्षेत्र में बालू का अवैध भंडारण और परिवहन जोरों पर।

बजरंग पंडित

हिरणपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव में बालू माफिया के द्वारा बालू का अवैध भंडारण व परिवहन बालू माफिया के द्वारा दिन रात बेधड़क किया जा रहा है, यहां बालू का अवैध भंडारण और परिवहन दिन-रात जिम्मेदार अधिकारियों के सहारे चल रहा है। रानीपुर गांव थाना से महज 1 किलोमीटर और खनन चेक नाका से 500 फीट की दूरी पर है, लेकिन यहां बालू माफिया का खेल बेखौफ चल रहा है। बालू माफिया रानीपुर गांव में सड़क के दोनों तरफ खाली प्लॉट में बालू का अवैध भंडारण कर रहे हैं और दिन-रात कई ट्रैक्टरों के माध्यम से ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल कर अवैध परिवहन कर रहे हैं। यह सब जिम्मेदार अधिकारियों के इशारे और सहारे हो रहा है, जिससे बालू माफिया की हिम्मत बढ़ गई है। इस संबंध में खनन पदाधिकारी राजेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बालू का भंडारण बिना अनुमति कानूनन गलत है और जल्द ही जांच कर करवाई की जाएगी। लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!