Search

October 13, 2026 2:33 am

लिट्टीपाड़ा में भारत बंद का असर, सड़क जाम और बाजार बंद: एसटी-एससी आरक्षण के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)एसटी-एससी के आरक्षण के सम्बन्ध में दिए फैसले के खिलाफ़ बुधवार को भारत बंद के समर्थन में झामुमो के कार्यकर्ता लिट्टीपाड़ा तिलकामांझी चोक पर सड़क जाम कर अपना विरोध जताया। सुबह सात बजे से ही झामुमो के कार्यकर्ता काफी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता जिला सचिव सुलेमान बास्की के नेतृत्व में तिलकामांझी चोक पर बांस का ब्रेकेटिंग लगाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया और बाजार स्थित सभी दुकानों को बंद करा दिया। सड़क जाम होने से पूरी तरह आवागमन बाधित हो गया जिससे राहगीरों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा में मुस्तैद देखी गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!