Search

October 26, 2026 6:51 pm

खबर का असर : वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर जंगलों से काटे गये सकवा पेड़ के 25 बोटा को किया जप्त।

निरंतर हो रही थी जंगलों से पेड़ों की कटाई, जीडी न्यूज लाइव  ने पुख्ता रूप के खबर छापा था

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)बीते सोमवार को आपके लोकप्रिय जीडी न्यूज लाइव में “लिट्टीपाड़ा के जंगलों के पेड़ों की कटाई व लकड़ी का अवैध व्यापार जोरों पर”शीर्षक के साथ प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर में वन विभाग की टीम ने बुधवार को मोहर लगा दिया और बड़ी कारवाई करते हुए लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के जामजोड़ी पंचायत के पिपरा चोडगो जंगल से 25 बोटा सकवा का अवैध लकड़ी जब्त कर माफिया के मनसूबे पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा जब्त लकड़ी का लगभग 25 हजार अनुमानित दाम होगा।फॉरेस्टर बबलू देहरी ने बताया कि मेरे रहते लिट्टीपाड़ा क्षेत्र में लकड़ी का अवैध व्यापार चलने नहीं दिया जाएगा। उक्त जब्त लकड़ी अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बोहड़ा गांव निवासी निमाई पंडित एवं राजकुमार पंडित बताया गया। उन्होंने कहा दोनों माफिया पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!