Search

May 11, 2026 11:12 pm

सब्जी व मछली बाजार हेतु बनाए गए शेड के अपूर्णता की स्थिति में विक्रेता सड़क पर सामान बेचने को विवश

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ मुख्यालय स्थित नगर थाना के सामने लगने वाले साप्ताहिक हाट के सब्जी विक्रेता अपने सामान को मुख्य सड़क पर बेचने को विवश हैं । ये समस्या केवल सब्जी विक्रेताओं की ही नही है बल्कि इससे आम जनता को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है । इसका कारण यह है कि ये तमाम सब्जी विक्रेता अपना सामान पाकुड़ नगर थाना के दीवार से लगाकर बेचते हैं जिनसे राहगीरों के लिए आवागमन व जाम की समस्या हर दिन आम बात हो गई है । हालांकि कुछ सब्जी व फल विक्रेता हटिया परिसर में ही अपनी दुकान लगा रहे हैं । इस संबंध में नाम ना छापने के शर्त पर उक्त विक्रेताओं ने बताया कि शेड निर्माण करने को लेकर ही सब्जी विक्रेता व मछली विक्रेताओं को अलग जगह स्थानांतरित किया गया था लेकिन दो वर्ष बीत जाने के बाद भी वे हटिया परिसर में नहीं आ रहे है जिसकी वजह से ग्राहक बाहर बाहर ही सामान खरीद कर चले जाते हैं नतीजतन उनकी दुकानदारी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है । बताते चले कि हटिया परिसर में मछली विक्रेताओं के लिए शेड पूरी तरह बन चुका है जबकि दूसरी ओर सड़क किनारे सब्जी विक्रेता का कहना है कि उनके लिए कोई शेड नही बन पाया है । इस बाबत पाकुड़ नगर परिषद के प्रशासक ने बताया कि उस योजना के संवेदक का स्थानीय बस स्टैंड में कार्य चल रहा है जिसके कारण हटिया परिसर का कार्य हैंडओवर नही हो पाया है हालांकि प्रशासक महोदय ने जल्द ही समस्या के समाधान करने का आश्वासन भी दिया ।

img 20240313 wa00442493199167639999330

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!