Search

October 17, 2026 11:16 am

जेएसएफसी गोदाम में पानी की रिसाव से काफी मात्रा में खाद्यान्न नष्ट होने की स्थिति में

अभी तक निर्माण के बाद नही हुई भवन की हैण्ड ओभर

राहुल कुमार दास।

हिरणपुर (पाकुड़): घाघरजानि में भवन निर्माण विभाग द्वारा निर्मित जेएसएफसी भवन में वेंटिलेटर से पानी रिसाव के कारण काफी मात्रा में खाद्यान्न नष्ट होने की स्थिति में है। वही अभी तक इस निर्मित भवन की हैण्डओभर भी आपूर्ति विभाग को नही की गई है। भवन निर्माण विभाग द्वारा करीब एक करोड़ की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया था। जिसमे भवन के साथ साथ धर्मकांटा का भी निर्माण किया गया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस गोदाम में जेएसएफसी खाद्यान्न (ग्रीन कार्ड का चावल आदि) रखा गया है। भवन में बने वेंटिलेटर के साइड में नाला आकार का बनाया गया है। जिसमे प्लास्टर न किये जाने से पानी का रिसाव हो रहा है। जिसकारण गोदाम में रखे हुए काफी संख्या में खाद्यान्न भीग गया। जिससे खाद्यान्न नष्ट होने की स्थिति में है। उधर भवन निकट स्थित धर्मकांटा के चारो ओर मिट्टी की भराई पर्याप्त मात्रा में न किये जाने से वाहन को कांटा तक ले जाने में काफी दिक्कतें आ रही है। बिडम्बना यह है कि भवन परिसर में शौचालय तो बना दी गई है , पर पानी के लिए बोरिंग तक नही की गई है। इस सम्बन्ध में भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता जनार्दन मण्डल ने बताया कि जहां पानी का रिसाव हो रहा है , जल्द ही दुरुस्त कर दिया जाएगा। हैण्डओभर के बाद ही भवन में खाद्यान्न रखना आवश्यक था। वही जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि भवन में पानी रिसाव की जानकारी मिली है। इसकी स्थल जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!