Search

May 3, 2026 4:56 pm

बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में 6 मतदान केंद्रों के मतदाताओं की आई जांच रिपोर्ट, सभी मतदाता स्थानीय कोई बांग्लादेशी नहीं

झामुमो अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान की मांग पर मिली जांच रिपोर्ट

यासिर अराफ़ात

पाकुड़ : जिला में बांग्लादेशी घुसपैठी की शिकायत पर पिछले दिनों गठित टीम द्वारा जिला में कई बूथों के वोटरों का निरीक्षण किया गया था. झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान ने जांच रिपोर्ट की मांग जिला प्रशासन से करने पर उन्हें जांच रिपोर्ट सौंपी गई. जांच रिपोर्ट में 6 बूथों के वोटरों का निरीक्षण जांच कमेटी द्वारा किया गया था.1.मतदान केंद्र संख्या 68 उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरासिन उत्तरी भाग.2.मतदान केंद्र संख्या 153 उत्क्रमित मध्य विद्यालय विजयपुर.3. मतदान केंद्र संख्या 174 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कुमारपुर दक्षिण भाग.4. मतदान केंद्र संख्या 216 उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय तिलभिट्टा.5.मतदान केंद्र संख्या 378 पुराना प्राथमिक विद्यालय किस्मत लखनपुर दक्षिण भाग.6. मतदान केंद्र संख्या 434 प्राथमिक विद्यालय कुमारपुर.इन सभी मतदान केंद्र के मतदाताओं का निरीक्षण जांच टीम के सदस्यों द्वारा किया गया था.

बांग्लादेशी घुसपैठ की जांच रिपोर्ट में सभी 6 मतदान केंद्रों के मतदाता स्थानीय पाए गए, कोई बांग्लादेशी नहीं

साहिबगंज एवं पाकुड़ जिला में बांग्लादेशी घुसपैठिए का मुद्दा बीजेपी के द्वारा लगातार उठाए जा रहे हैं. इस मुद्दे को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय ने बांग्लादेशी घुसपैठिए को चिन्हित करने का आदेश पाकुड़ जिला प्रशासन को दिया था. इसी आदेश के आलेख में जिला प्रशासन ने जांच हेतु एक टीम का गठन किया था जिसमें भाजपा के कई नेता भी शामिल थे. झारखंड मुक्ति मोर्चा अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान के द्वारा इसकी जांच रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी गई. हबीबुर रहमान को जांच रिपोर्ट सौंपी गई. बीजेपी ने जिन बूथों पर अप्रत्याशित वोटरों की वृद्धि को लेकर जांच की मांग उठाई थी उन सभी बूथों का निरीक्षण कर प्रशासन के द्वारा रिपोर्ट बनाई गई है.जांच के क्रम में सभी मतदाता इसी मतदान केंद्र क्षेत्र के पाए गए एवं उनके पास मतदाता पहचान पत्र भी पाया गया है . जांच में यहां के सभी मतदाता स्थानीय पाए गए हैं. पाकुड़ विधानसभा अंतर्गत मतदाता सूची में अप्रत्याशित बढ़ोतरी के लिए जांच हेतु जांच समिति के सदस्यों के द्वारा बैठक आयोजित की गई थी बैठक में अनुग्रहित प्रसाद साहा प्रदेश कार्य समिति सदस्य भाजपा तथा विवेकानंद तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा द्वारा मतदाता सूची में बढ़ोतरी वाले 208 मतदान केंद्रों की सूची के अवलोकन के उपरांत 06 मतदान केंद्रों की जांच हेतु चयनित किया गया था. जांच कमेटी में जिला प्रशासन की तरफ से समीर अल्फ्रेड मुर्मू प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पाकुड़, भागीरथ महतो अंचल अधिकारी पाकुड़ सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी पाकुड़, सनी कुमार दास प्रखंड विकास पदाधिकारी बरहरवा सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी बरहरवा शामिल थे.वोटरों की वृद्धि के पीछे का कारण प्रशासन ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य बूथ होने के कारण जनसंख्या वृद्धि दर ज्यादा होना परिवार में व्यस्क सदस्य ज्यादा होने के कारण वोटरों की संख्या में वृद्धि ज्यादा हो सकती है. दूसरा कारण बताया गया कि चुनाव आयोग के द्वारा अभियान के तहत छूते हुए सभी 18 वर्ष या ऊपर के व्यक्ति को वोटर लिस्ट मैं नाम दर्ज करना भी वृद्धि का कारण हो सकता है. और तीसरा कारण बताया गया कि लोगों में चुनाव के प्रति जागरूकता एवं राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सभी छूटे हुए योग्य व्यक्ति का मतदाता सूची में पंजीकरण करने हेतु जागरूक करना भी वृद्धि का कारण हो सकता है.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!