Search

April 30, 2026 3:06 am

दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक में बीडीओ और पुलिस अधिकारियों ने सौहार्द और सुरक्षा पर दिया जोर।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)दुर्गा पूजा पर्व को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना परिसर में रविवार को बीडीओ श्रीमान मरांडी की अध्यक्षता में एवं सिमलौंग ओपी में ओपी प्रभारी अमरजीत मिश्रा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान बीडीओ श्रीमान मरांडी ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण के साथ मनाने की अपील की। सरकार द्वारा दिशा निर्देश का पालन करें। पंडाल में सीसीटीवी जरूर लगाएं। ताकि हरेक गतिविधि सीसीटीवी में कैद हो। वही पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी न करें। पोस्ट करने वाले पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूजा कमिटी को निर्देश देते हुए कहा डीजे नहीं बजाएं।थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर दुर्गापूजा पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को करें। वहीं ओपी प्रभारी अमरजीत मिश्रा ने कहा कि सभी धर्म के लोग पूर्व को मिलजुल कर आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए।मौके पर मुखिया शिव टुडू,रामधन मुर्मू,निपेन मंडल, एएसआई हरेराम यादव,अरुण ठाकुर संजय ठाकुर, शिवपूजन मुर्मु, जोसेफ मालतो,मंटू मुर्मु, सुमन भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

img 20240929 wa00667434896720085270865

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!