Search

October 27, 2026 1:24 am

जमीन विवाद मामले में दोनों पक्षों ने कराई थाने में एफआईआर दर्ज।

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़ )थाना क्षेत्र के तोड़ाई में हुए जमीन विवाद मामले में दो पक्षों की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार थाना कांड संख्या 08/24 में सरायकेला चांडिल निवासी इशरत प्रवीण ने संग्रामपुर तिलभीट्टा के नासिर मियां, रियाज अंसारी, मिथुन अंसारी व मुन्नी बीवी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीते 07 मार्च को जब वो ओर उसका भाई मुसन्नना हुसैन तोड़ाई मौजा स्थित जमीन पर मापी कर रहे थे। उसी समय उक्त चारों लोग धारदार हथियार से लैस होकर वहां आए और उसके भाई के साथ मारपीट की। जिससे उसके भाई के हाथ में चोट लग गई। इसके अलावा महिला ने अपने साथ हुई बदसलूकी व छिनतई सहित कई संगीन आरोप भी लगाए हैं।उधर थाना कांड संख्या 09/24 में तोड़ाई की जमीला बीबी ने सरायकेला चांडिल निवासी मनवर हुसैन, मुमताज हुसैन, बबुआ व इशरत प्रवीण के खिलाफ केस दर्ज कराया है। शिकायतकर्ता महिला का आरोप है कि बीते 07 मार्च को ही उक्त चारों लोग उसके घर आकर जमीन संबंधी चर्चा करने लगे। चर्चा के दौरान घर से बाहर निकल जाओ कहने पर नोकझोंक हुई इतने में रियाज अंसारी व जमिला अंसारी के साथ उक्त चार लोगों ने मारपीट की। इसके अलावे महिला ने अपने साथ हुई बदसलूकी सहित कई संगीन आरोप भी लगाएं हैं। दोनों ही शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग केस दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!