Search

June 15, 2026 4:54 am

वर्तमान दौर में महिलाओं का मान सम्मान बढ़ा है: चित्रलेखा गौड़।

राजकुमार भगत

पाकुड़। शहर कोल पंचायत की पूर्व मुखिया चित्रलेखा गौड़ कहती है कि वर्तमान दौर में महिलाओं का मान सम्मान खुब बढ़ा है।आज की महिलाएं उन्नति के शिखर पर पहुंच कर बेटी होने की फर्ज निभा रही हैं। देश को विश्व स्तर पर गौरान्वित कर मान और सम्मान बढ़ा रही है। इसकी सबसे बड़ी उदाहरण हमारी देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी हैं। चाहे शिक्षा का क्षेत्र हो या चिकित्सा का । खेल का हो या देश के लिए मर मिटने की बात हो या सीमा पर पहरे की, अब हमारी बेटियां पायलट से लेकर राष्ट्रपति तक की सफर कर रही है। लोकसभा या विधानसभा सभी में अपनी परचम लहरा रही है। दिल्ली के मुख्यमंत्री हो या फिर वित्त मंत्री जिस क्षेत्र में जाईये देश की बेटियों का साम्राज्य फैला हुआ है। महिलाएं अपने घर गृहस्थी को संभालते हुए देश की भी सेवा में तत्पर है। मैं महिला दिवस पर देश के सभी महिलाओं ,माता बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!