Search

June 19, 2026 2:00 pm

बढ़ते ठंड को देखते हुए बीडीओ सह सीओ के द्वारा पाकुड़िया बाजार के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए मंगलवार शाम को बीडीओ सह सीओ साइमन मरांडी के द्वारा पाकुड़िया बाजार के अलग अलग जगहों पर आम जनो की सुविधा के लिए अलाव की व्यवस्था कराई गई।अलाव मुख्य बाजार पाकुड़िया एवं बस स्टैंड में अलाव की व्यवस्था से आम जनों में राहत मिल रही है । ठंढ से बचने के लिए प्रशासन के द्वारा किए गए अलाव की व्यवस्था से मुसाफ़िर के अलावा आमजन भी खुश दिखे। बीडीओ सह सीओ ने कहा कि ठंढ से किसी भी व्यक्ति को कोई परेशानी नहीं हो इसके लिए प्रशासन प्रयासरत है। आम लोगों के सभी परेशानियों में उन्हें राहत पहुंचाने के लिए जो भी सहयोग करने की आवश्यकता है उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!